भारतीय शेयर बाजार में तेजी से गिरावट,जाने मार्केट का हाल
एजेंसी : भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 30 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.81 फीसदी या 631 अंक की गिरावट के साथ 77,520 पर ट्रेड करता दिखा। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.64 या 154 अंक गिरकर 24,183 पर आ गया। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। सबसे अधिक गिरावट प्राइवेट बैंकों और फाइनेंशियल शेयरों में देखने को मिली।सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.65 फीसदी देखी जा रही है। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 1.35 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.59 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.85 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.27 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.19 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.74 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.63 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.98 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.05 फीसदी और निफ्टी मेटल में 0.61 फीसदी की तेजी देखने को मिली।


