महुआडांड़ के जंगलों में हाथी का आगमन, वन विभाग ने जारी की चेतावनी
लातेहार :महुआडांड़ प्रखंड के जंगलों में एक जंगली हाथी के प्रवेश की सूचना वन विभाग को मिली है। वन विभाग के अनुसार हाथी प्रखंड क्षेत्र में घूम रहा है।इसको देखते हुए वन विभाग ने प्रखंड के सभी ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेषकर जो लोग जंगल से पुटु, खुखड़ी और लकड़ी चुनने जाते हैं उनसे अनुरोध है कि वे अकेले जंगल न जाएं और समूह में ही जाएं। वन विभाग ने कहा कि हाथी को परेशान न करें, पास न जाएं और तेज आवाज न करें। हाथी दिखने पर तुरंत नजदीकी वनकर्मी या वन विभाग को सूचना दें। शाम और रात में जंगल की ओर आवागमन से बचें।ग्रामीणों से अफवाह न फैलाने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है।


