आदिवासियों की संस्कृति समृद्ध: बैधनाथ राम

हेरहंज के ब्रह्मोरिया में करमा जतरा का आयोजन,शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने मांदर,गमछा और साड़ी का किया वितरण ,किया संबोधित

लातेहार: जिले के हेरहंज प्रखंड अंतर्गत ब्रह्मोरिया में करमा परब जतरा का आयोजन किया गया। इस जतरा मेला में एक दर्जन से अधिक गांवों के नृत्य मंडली आए और करम जतरा पर पारंपरिक नृत्य संगीत प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि राज्य के शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। नृत्यमंडली को मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री ने मांदर , साड़ी,गमछा देकर सम्मानित किया।

पांच मांदर और सैकड़ों साड़ी और गमछा का वितरण किया गया। मौके पर शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने आयोजन समिति और नृत्य मंडली को करम जतरा की बधाई दी। साथ ही कहा कि भारी बारिश में भी करम जतरा में आए नृत्य मंडली और जतरा समिति में उत्साह की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का यह त्यौहार प्रकृति से जुड़ा हुआ है। यह एक परंपरा है, पूर्वजों के द्वारा चला आ रहा है।आदिवासियों का जीवन प्राकृतिक से जुड़ा हुआ है। चाहे करमा परब हो या सरहुल। उसके साथ साथ भाई बहनों का प्रेम इस त्योहार में दिखता है। मंत्री ने कहा कि आदिवासियों की परंपरा समृद्ध है। पूरे विश्व में आदिवासियों की पहचान है। आदिवासियों का रहन-सहन, खान पान उनके पर्व त्यौहार, इनके संस्कृति, अपने आप में बेजोड़ है। सभी लोग इस त्यौहार के अवसर पर पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। बारिश होने के बावजूद उत्साह की कोई कमी नहीं है। मंत्री ने कहा कि हमारी कला संस्कृति का संरक्षण जरूरी है। हमारी जो परंपरा है उसे बचाए रखना है। यह त्यौहार आपस में आपसी प्रेम निभाता है। अलग-अलग गांव से आकर सभी लोग एकजुट होकर यह त्योहार मनाते हैं।वहीं कांग्रेस नेता उपेंद्र यादव,थाना प्रभारी विक्रम कुमार,लाडले खान,बिहारी यादव ने कार्यक्रम में संबोधित किया। इस अवसर पर दीपक कुमार,अंकित पाण्डेय,करम जतरा समिति के अध्यक्ष रौकी कुमार, सचिव संदीप कुमार भगत कोषाध्यक्ष महेंद्र भगत मुख्य संयोजक चंद्रदेव उरांव, संयोजक भोला लोहार उपाध्यक्ष अनोज उरांव, उप सचिव कृष्णा कुमार रजक मौजूद थे। करम जतरा में नवागढ़, मातकामो,चीरू,इचाक,बालूमाथ,हेरहंज,बारियातू,सरका, बिजारा सहित कई गांव से लोग आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *