भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान बलिदानियों के कारण ही आज हम आजाद हैं : कालीचरण मुंडा

खूंटी: सांसद कालीचरण मुंडा ने स्वतंत्रता सेनानी और लोक नायक भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उनके ननीहाल अड़की प्रखंड के चलकद गांव में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर चलकद समेत पहाड़ी इलाके में बसे विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण चलकद पहुंचे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणों ने सांसद बनने के बाद पहली बार चलकद पहुंचने पर कालीचरण मुंडा का ढ़ोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक ढ़ंग से स्वागत किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत चलकद के ग्रामप्रधान अब्रहाम मुंडू की अध्यक्षता में एक सभा हुई। जिसे संबोधित करते हुए कालीचरण मुंडा ने कहा कि यह भूमि भगवान बिरसा मुंडा की है। बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिये लड़ाई लड़ी। आजादी के लिए महज 25 वर्ष की आयु में ही अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले बिरसा मुंडा जैसे महान बलिदानियों के कारण ही आज हम आजाद हैं।
कालीचरण मुंडा ने आगे कहा कि भगवान बिरसा मुंडा संसाधनों के अभाव के बावजूद लोगो को जिस तरह से एकत्रित कर अंग्रेजो से लोहा लिया, वह हम सब के लिए प्रेरणास्रोत है। धरती आबा का सपना जल, जंगल और जमीन का रक्षा करना था। भगवान बिरसा मुंडा हमेशा लोगों के हक और अधिकार के लिए लड़े। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
उन्होने कहा कि आजादी व आदिवासियों के जीने का सहारा जल, जंगल, जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले घरती आबा के अधुरे सपनों को पूरा करने का काम हमें करना है। उनके साहस, समर्पण और बलिदान प्रत्येक भारतीय को सदैव प्रेरित करता रहेगा। भगवान बिरसा मुंडा के साहस, समर्पण और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि शोषितों, दलितों और आदिवासी भाई बहनों के सम्मान और संस्कृति की रक्षा कर हम भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। धरती आबा ने अस्मिता, स्वायतत्ता और संस्कृति को बचाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल फूंका।
इस मौके पर मुख्य रूप से खूंटी जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, नईमुद्दीन खान,पीटर मुन्डू, चंद्रप्रभात मुंडा, बिनसाय मुंडा, पांडेया मुंडा, अनीश मांझी, विजय कुमार स्वांसी, नरेश तिर्की, डेविड हमसोय, विल्सन तोपनो उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *