लोजपा(रामविलास) का 26वीं स्थापना दिवस समारोह आयोजित
पटना।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा स्थानीय बापू सभागार में पार्टी का 26वीं स्थापना दिवस समारोह आयोजित की गई । कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर बिहार प्रदेश प्रभारी अरुण भारती व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने किया।उक्त समारोह में पार्टी के सांसद राजेश वर्मा, वीणा देवी व शांभवी चौधरी की मुख्य भूमिका रही। गई। इस अवसर पर पार्टी के संस्थापक नेता पद्मभूषण रामविलास पासवान व संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी व मंच संचालन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने की। पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ने सभागार में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं को पार्टी की शपथ दिलाया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। श्री चिराग ने कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने पर खेद जताया। चिराग ने अपने नेता व पिता को इस अवसर पर याद करते हुए कहा कि हमारे नेता हमारे पिता इस पार्टी की स्थापना सामाजिक न्याय व सबके विकास की सोच के साथ पार्टी की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि आज जहां भी मेरे नेता होंगे वह बहुत खुश हो रहे होंगे।पार्टी में एक ओर पांच-पांच सांसद हैं! वहीं 19 विधायको ने जीत हासिल किया है। श्री चिराग ने इस प्रचंड पार्टी के विजय का श्रेय बिहार की जनता को दी। श्री चिराग ने आगे कहा कि हमें इसी तरह और आगे भी काम करने की जरूरत है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विधायकों को जीत की बधाई दी। वहीं कहा कि न सिर्फ अपने विधानसभा बल्कि अपने पूरे जिले के लिए वह काम करेंगे। पार्टी के विधायकों से उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के विकास के साथ-साथ जिले की समस्याओं को भी समाधान करने का प्रयास करें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधान मंडल के विधायक दल के नेता राजू तिवारी का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि विधान मंडल में हमारे पार्टी के सभी विधायकों को राजू तिवारी अपने अनुभव व मार्गदर्शन का लाभ देंगे। श्री चिराग ने कहा कि समाज के पिछड़े व दलित वर्गों को मुख्य धारा से कैसे जोड़ा जाए यह पार्टी का लक्ष्य होने चाहिए। श्री चिराग ने देश की पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन व प्रचंड जीत मिली है। पार्टी के नेताओं को सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि जो जात-पात से ऊपर उठकर काम करना है। उक्त समारोह में
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट कोषाध्यक्ष सह सांसद राजेश वर्मा, बीना देवी,शांभवी कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी के मंत्री संजय सिंह व संजय कुमार विधायक बाबूलाल शौर्य संगीता देवी हुलास पांडे नितेश कुमार सिंह सोनू सिंह राजेश कुमार व बबलू गुप्ता मुरारी गौतम प्रकाश चंद्रा अमित कुमार रानू विष्णु देव पासवान विनीता मेहता बेबी कुमारी संजय कुमार सिंह अरुण कुमार समेत पार्टी के अन्य विधायक और दर्जनों नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।



