मासिक लोक अदालत में 26 मामले का निष्पादन

खूंटी :नालसा दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशन पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष श्री रषिकेश कुमार के मार्गदर्शन में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।

मासिक लोक अदालत के अवसर पर विभिन्न मामलों के निष्पादन के लिए कुल चार बैंचों का गठन न्यायालय में लंबित मामलों तथा प्री-लिटिगेशन से संबंधित मामलों का निस्तारण के लिए किया गया।        उक्त लोक अदालत में दीवानी एवं फौजदारी न्यायालय के सुलहनीय प्राकृतिक के मामले, एन0 आई0 एक्ट0 के मामले, बिजली संबंधित मामले प्रस्तुत किए गए।

डालसा के प्रभारी, सचिव अर्जुन साव ने बताया कि लोक अदालत  में उक्त 04 बैंचो के माध्यम  से न्यायालय में लंबित 26 मामले का निष्पादन किया गया तथा (21,02,540)/ इक्कीस लाख दो हजार पांच सौ चालीस रु.राशि का सेटलमेंट किया गया।

इस अवसर पर प्रथम बैंच में – जिला जज   प्रथम राकेश कुमार मिश्रा, पैनल अधिवक्ता जुनूल होरो, श्रीमती ममता सिंह, द्वितीय बैंच में- मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव, पैनल अधिवक्ता मुकुल कुमार पाठक एवं श्रीमती कविता कुमारी, तृतीय बैंच में   न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम, अमित आकाश पैनल अधिवक्ता आशीष कुमार एवं सुमित कुमार कश्यप, *चतुर्थ बैंच- स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष के0के0 सिंह, एवं पीएलवी इत्यादि उपस्थित रहे। उपयुक्त जानकारी  प्रभारी, डालसा  सचिव  अर्जुन साव  के द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *