सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के सख्त पालन हेतु विशेष वाहन जांच अभियान में 123 वाहनों की गहन जांच की गई

रांची : यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग द्वारा निरंतर विशेष जाँच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी, राँची श्री अखिलेश कुमार के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में रिंग रोड़, रातु क्षेत्र में सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान कुल 123 वाहनों की गहन जाँच की गई, जिसमें वाहनों के पथकर (टैक्स), फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUC), परमिट, ओवरलोडिंग तथा चालकों के अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस) आदि की बारीकी से पड़ताल की गई। जाँच में पाया गया कि 15 वाहनों के कागजात पूर्ण नहीं थे तथा कई वाहन ओवरलोडिंग में पाए गए। इन उल्लंघनों के लिए संबंधित वाहन मालिकों/चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत दंड अधिरोपित किया गया तथा कुल 2,87,550 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।इसके अतिरिक्त गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 03 वाहनों को जप्त कर सुरक्षार्थ रातु थाना में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *